रांचीः पशु तस्करों के खिलाफ पलामू पुलिस की अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तस्करी के लिए जा रहे 16 कंटेनर और 3 पिकअप वैन में लदे पशुओं को जब्त कर लिया है.
पशु तस्करी के सरगना को भी 2 बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया है. छोटी बड़ी मिलाकर 22 पशु तस्करों के वाहन पकड़े गए हैं.
इस कार्रवाई में लगभग 500 से अधिक पशु मुक्त किए गए हैं. 20 से अधिक गिरफ्तारी हुई है. यह कार्रवाई छत्तरपुर से लेकर मेदिनीनगर तक की गई. कार्रवाई के दौरान चेगौना में माफियाओं ने जवान को रौंदने की कोशिश भी की.

