BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनिता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी पर यूजर ने किया घटिया कमेंट, भड़के पति रोहित रेड्डी, दिया मुंहतोड़ जवाब

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
अनिता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी पर यूजर ने किया घटिया कमेंट, भड़के पति रोहित रेड्डी, दिया मुंहतोड़ जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: बीते दिनों टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने खुलासा किया कि जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं. अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं. अनिता की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. लेकिन यहां भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. एक यूजर ने आने वाले बच्चे को लेकर ऐसा घटिया कमेंट किया जिसे देखकर रोहित रेड्डी भड़क गए.

फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी को बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया. इस पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या फायदा… आप 50 साल ही होंगी जब आपका बच्चा 11 साल का होगा. उसे अपनी दादी के साथ के साथ चलने में शर्म आएगी.’

यूजर का ऐसा कमेंट देख रोहित रेड्डी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, ‘गणित ठीक रखने के लिए आप खड़े होकर तालियों की हकदार हैं. लेकिन जिस बात पर आपने गौर नहीं किया वो ये है कि उसने 20 साल अपनी एड़ियां घिसकर अपना करियर बनाया. और बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखने की तैयारी की. इस हिसाब से उसे 50 साल की उम्र में भी चिंता नहीं करनी होगी.’

इससे पहले इस कपल ने एक वीडियो जारी किया था. इसमें अनीता कहती हैं, ‘यह भगवान का फैसला है. मुझे लगता है कि यह सही समय है. हमारी शादी को सात साल हो चुके हैं. ऐसे में हम पूरी तरह से इसके लिए तैयार थे. रोहित और मैं 2020 में बच्चा चाहते थे जिससे हम सेटल हो जाएं.

वीडियो के साथ अनीता ने लिखा, ‘माता पिता बनने की यह यात्रा हमेशा से खास है. एक माता पिता के तौर पर हम अपने बच्चे के लिए सबसे बेस्ट करना चाहते हैं. बच्चे की तैयारियों पर इस वक्त पूरा ध्यान है;.’ गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आप तय करें, मास्क पहनना चाहेंगे या लॉकडाउन में रहना: CM ठाकरे

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Next Post
LOC पर पाक ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d