मुंबई: टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता ल्टा का उचश्मा’ ऑडियंस का मनोरंजन करने में हमेशा आगे रहा है. कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से शो काफी दिनों तक बंद रहा, लेकिन लॉकडाउन खुलने और शूटिंग की परमिशन के बाद इसके नए एपिसोड ने लोगों का हंसाना जारी रखा है.
लेकिन शो से एक बुरी खबर आई है. पिछले 12 साल से शो का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस नेहा मेहता इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी. वह सीरियल में अंजली का करिदार निभा रही थीं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेहा मेहता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को किसी अन्य प्रोजेक्ट वजह से छोड़ा है. सूत्रों का कहना है कि नेहा को एक इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट मिला है और इसकी वजह से उन्होंने इस पॉपुलर शो को छोड़ने का मन बनाया है.
बताया जा रहा है कि नेहा शो छोड़ने की जानकारी मेकर्स को काफी पहले ही दे दी थी. जबकि मेकर्स उन्होंने शो में वापसी लाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर कुछ अलग प्लान कर रही हैं और शो छोड़ दिया.

