BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची महिला कॉलेज के सावन महोत्सव का खिताब जीता अंजलि सिंह ने 

by bnnbharat.com
August 11, 2019
in Uncategorized
रांची महिला कॉलेज के सावन महोत्सव का खिताब जीता अंजलि सिंह ने 
Share on FacebookShare on Twitter

आशका पटेल
रांची

वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सावन महोत्सव समाप्त हो गया . इस समारोह के समापन में फैशन शो, रॉक शो के साथ कत्थक गुरु विपुल नायक ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया. रैंप पर छात्राओं के साथ उनकी शिक्षिकाओं ने भी कैट वॉक किया. समापन समारोह में महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. थीम आधारित परिधान और रैंप वॉक के आधार पर छात्रा अंजलि सिंह को मिस सावन का खिताब मिला,वहीं तनाज शाहिन को फर्स्ट रनरअप का खिताब मिला.

फैशन शो में सावन की हरियाली बिखेरने के साथ ही छात्राओं ने पश्चिमी और पारंपरिक परिधानों को भी दिखाया. ट्रेडिशनल राउंड में सावन के थीम पर पारंपरिक हरी साड़ी ने सभी को आकर्षित किया. डॉ इंदिरा पाठक, डॉ गीता सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, शैल सिंह, देवयानी बोस, डॉ सुषमा दासगुरु, हर्षिता सिन्हा ने रैंप पर चलकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया.विजेताओं का चयन फैशन डिजाइनिंग विभाग की शिक्षिकाओं ने किया. साइंस ब्लॉक की इंचार्ज डॉक्टर नीलिमा हेरेन्स ने बताया कि तीन दिन के सावन महोत्सव के लिए छात्राएं पढ़ाई को कुछ दिनों तक भूलकर इसमें भाग लेती है.

Also Read This : IFS अफसरों ने मांस खरीद में भी खाया कमिशन, जेल गये, क्रिमिनल केस भी जारी

इसके साथ ही रांची वीमेंस कॉलेज का एलुमिनी एसोसिएशन गरिमा गेट-टू-गेदर प्रोग्राम हुआ. ये प्रोग्राम कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक के मैत्री हॉल में हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो-वीसी कामिनी कुमार थी. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में एल्युमिनी छात्राओं ने भाग लिया और योगा कर के सभी को आकर्षित किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IFS अफसरों ने मांस खरीद में भी खाया कमिशन, जेल गये, क्रिमिनल केस भी जारी

Next Post

बदल रहा है झारखंड-8 : गांवों में बिजली पहुंचाने में सफल रही सरकार, झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का हुआ तीन कंपनियों में विभाजन

Next Post
बदल रहा है झारखंड-8 : गांवों में बिजली पहुंचाने में सफल रही सरकार, झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का हुआ तीन कंपनियों में विभाजन

बदल रहा है झारखंड-8 : गांवों में बिजली पहुंचाने में सफल रही सरकार, झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का हुआ तीन कंपनियों में विभाजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d