BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंकिता लोखंडे ने साझा किया नोट, रिया पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
अंकिता लोखंडे ने साझा किया नोट, रिया पर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

मुु्म्बई: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने पर सलाखों के पीछे हैं. मंगलवार को नारकोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल वह भायखला जेल में हैं. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा किया है. जिसमें उन्होंने रिया पर निशाना साधा है.

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. वह सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के लिए इंसाफ की मांग भी करती रहती हैं. इस बार अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है. इस नोट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में वह क्या महसूस करती हैं, यह बताया है. साथ ही रिया चक्रवर्ती पर निशाना भी साधा है.

अंकिता लोखंडे ने अपने नोट में लिखा, ‘मुझ से मीडिया बार-बार पूछता है कि क्या लगता है कि यह कत्ल है या आत्महत्या? इसलिए मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने कभी नहीं कहा कि यह कत्ल है या इसके लिए कोई विशेष शख्स जिम्मेदार है. मैंने हमेशा मेरे दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की बात कही है. मैं उसके परिवार के साथ खड़ी हूं और जांच एजेंसियों को सच बाहर लाना चाहिए.

महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और पुलिस पर भरोसा जताते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने नोट में आगे लिखा, ‘महाराष्ट्रीयन और भारतीय नागरिक होने के नाते मुझे राज्य सरकार/पुलिस और केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है. जब सार्वजनिक तौर पर मेरे लिए ‘सौतन’ और ‘विधवा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ तो मैंने उस पर कभी जवाब नहीं दिया. मैं सिर्फ 2016 तक सुशांत सिंह राजपूत और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने के लिए आगे आई थी.’

रिया चक्रवर्ती का नाम न लेते हुए अंकिता आगे लिखती हैं, ‘मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्या चल रहा है. यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार आप जाग गए लेकिन काश आपको पहले होश आता और अपने दोस्त को किसी भी तरह के ड्रग न लेने की सलाह दी होती. उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता था क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह डिप्रेशन में थे. ‘

अंकिता ने रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या उन्हें एक डिप्रेशन से जूझ रहे इंसान को ड्रग्स का सेवन करने की अनुमति देनी चाहिए? उससे कैसे मदद होगी? उसकी हालत उस स्तर पर पहुंच गई थी जिससे एक शख्स सुशांत की तरह ही हो जाए. वह उस समय सुशांत के सबसे करीब थीं. एक तरफ वह कहती हैं कि वह सुशांत की बेहतरी के लिए सभी डॉक्टरों से बातचीत कर रही थीं. वहीं दूसरी ओर, वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की भी बातचीत कर रही थीं.’

आपने नोट के आखिरी में अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘जो यह दावा करता हो कि वह किसी से बहुत प्यार करता है, वह दूसरे को ड्रग्स लेने के लिए कहेगा, जबकि उसे सामने वाले के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता हो? क्या आप ऐसा करेंगे. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई करेगा. तो क्यों न इसे लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत मानी जाए.’ सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का यह नोट तेजी से वायरल हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कबतक सच्चाई से भागोगे, तुम सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो: कंगना

Next Post

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने किया जेल में बंद रिया चक्रवर्ती का समर्थन

Next Post
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने किया जेल में बंद रिया चक्रवर्ती का समर्थन

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने किया जेल में बंद रिया चक्रवर्ती का समर्थन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d