BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अन्ना हजारे ने की खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा हटाने की अपील, CM को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
अन्ना हजारे ने की खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा हटाने की अपील, CM को लिखा पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

रालेगण सिद्धि: शुक्रवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा को हटाने की अपील की है. पत्र में अन्ना ने लिखा, ‘मुझे किसी भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. यदि उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो वह इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे. ‘

अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि में 20 दिसंबर से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर मौन व्रत कर रहे हैं. राज्य सरकार ने हाल ही में महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में फेरबदल का फैसला लिया है. जिसमें अन्ना की वाई श्रेणी की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दिया गया है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है.

मोटी रकम खर्च हो रही मेरी सुरक्षा में

उद्धव को लिखे पत्र में अन्ना ने कहा है, ‘मंदिर में रहने वले मुझ जैसे फकीर की सुरक्षा में सरकार मोटी रकम खर्च कर रही है. लोगों से टैक्स के तौर पर मिलने वाले पैसों का दुरुपयोग मुझसे नहीं देखा जाता. दूसरों को सुरक्षा बेशक गहने की तरह लगे लेकिन मेरे लिए यह बुराई है. मुझे कुछ लोगों ने धमकी दी है मगर मैं मरने से डरता नहीं. सेना में रहते हुए मैं एक बार मौत को चकमा दे चुका हूं. सुरक्षा के बावजूद कोई नहीं मरेगा इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा और राजीव गांधी की कड़ी सुरक्षा के बीच हत्या कर दी गई थी. ‘

हाल ही में सुरक्षा किया गया फेरबदल

भारत रत्न से सम्मानित तेंदुलकर को अब तक ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. इस श्रेणी के तहत 46 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी दिन रात तैनात रहता था. उनसे यह सुरक्षा वापस ले ली गई है. लेकिन अब वह जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाएगी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा में और पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. वहीं अन्ना हजारे की सुरक्षा ‘वाई प्लस’ से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई. उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘एक्स’ श्रेणी की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

Next Post

कांग्रेस स्थापना दिवस पर असम में राहुल की रैली

Next Post
कांग्रेस स्थापना दिवस पर असम में राहुल की रैली

कांग्रेस स्थापना दिवस पर असम में राहुल की रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d