BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अन्नपूर्णा सेवा की वर्षगांठ मनी, छह वर्षों में दस लाख को कराया भोजन

by bnnbharat.com
December 25, 2019
in Uncategorized
अन्नपूर्णा सेवा की वर्षगांठ मनी, छह वर्षों में दस लाख को कराया भोजन

अन्नपूर्णा सेवा की वर्षगांठ मनी, छह वर्षों में दस लाख को कराया भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा आज जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा प्रकल्प अन्नपूर्णा सेवा की वर्षगांठ  मनाई गई. श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा गत 25 दिसंबर 2013 को अन्नपूर्णा सेवा के नाम से एक सेवा प्रकल्प शुरू किया गया था जिसके अंतर्गत मात्र 10 रुपये  में 6 रोटी, सब्जी और अचार देने की व्यवस्था की गई थी.

समाजसेवी मधुसूदन माहेश्वरी की प्रेरणा को मूर्त रूप देने में तत्कालीन अध्यक्ष राजकुमार मारू एवं सचिव मुकेश काबरा ने सहमति देकर इसकी जिम्मेदारी भगवान दास काबरा एवं वासुदेव लाल भाला को सौंपी और उनकी मेहनत साकार हुई एवं 25 दिसंबर 2013 को रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं दैनिक प्रभात खबर के संपादक विजय पाठक ने इस सेवा प्रकल्प का उद्घाटन किया था. इस सेवा कार्य में रोज लगभग 450-500 लोग और विगत 6 वर्षों में कुल 9,85,562 लोग भोजन ले चुके हैं.

आज के समारोह में मुख्य अतिथि रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस सेवाकार्य की प्रशंसा करते हुए सहयोग देने और दिलवाने का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने माहेश्वरी समाज के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य में नगर निगम के बड़े सहयोग का आश्वासन दिया. विशिष्ठ अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सी. पी. सिंह ने माहेश्वरी समाज के 40 साल के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए प्रशंसा की. अध्यक्ष शिवशंकर साबू ने स्वागत भाषण एवं सचिव नरेंद्र लाखोटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन मुकेश काबरा ने किया. इस समारोह के संयोजक गोवेर्धन भाला एवं गौतम राठी थे.

इस सेवा प्रकल्प “अन्नपूर्णा सेवा“ का 25 दिसंबर को सातवें वर्ष में प्रवेश हुआ और इस अवसर को प्रातः 11 बजे समारोह पूर्वक मनाया गया. अन्नपूर्णा सेवा में मुख्य सहयोगी बजरंग लाल साबू, दुर्गादास दरगड़, अशोक सोढ़ानी, पवन साबू, प्रदीप साबू, श्रीप्रकाश काबरा, लाल चंद जैन, कुणाल कमलिया, पुनीत पोद्दार, राजेश चितलांगिया, गौरी शंकर साबू, देवी प्रसाद माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि हैं.

समारोह के बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन दिया जाने वाला भोजन ही किया. आज के समारोह में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से राजकुमार मारू, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चितलांगिया, अध्यक्ष विजयश्री साबू, सचिव अनिता साबू, मनोज कल्याणी, दीपक मारू, प्रकाश काबरा, मेघराज दरगड़, राजेंद्र बिड़ला, चेम्बर अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मारवाड़ी सहायक समिति, झारखंड चेम्बर आदि के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चार महिलाओं की जीत से कांग्रेस मजबूत होकर उभरी

Next Post

श्रीनिवास पानुरी की जयंती को खोरठा दिवस के रूप में मनाया

Next Post
श्रीनिवास पानुरी की जयंती को खोरठा दिवस के रूप में मनाया

श्रीनिवास पानुरी की जयंती को खोरठा दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d