BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंचल सिग्नस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in Uncategorized
चंचल सिग्नस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला:  अरमई स्थित चंचल सिग्नस इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर बच्चों ने बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वहीं, वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.

शनिवार से आयोजित चंचल सिग्नस विद्यालय का वार्षिकोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के प्रांगण में दो दिन के इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों, विद्यालय के शिक्षक तथा आगन्तुक उपायुक्त एवं अधिकारियो ने भी खूब लुत्फ उठाया. हालांकि कार्यक्रम शनिवार से ही आयोजित था, परन्तु विशिष्ट अतिथियों को शनिवार को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था.

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त शशि रंजन, डीडीसी, डीईओ एवं जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद बच्चों ने वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया. बाद में संस्कृति की महत्ता को दर्शाते हुए बच्चों ने नृत्य गान पेश किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों ने पारम्परिक वेशभूषा धर सामूहिक तरीके से सांस्कृतिक, भौगोलिक एवं आंचलिक प्रस्तुतियां दी तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गये. इसी क्रम में बच्चों ने हंसी तथा गुदगुदाने नाटिका पेश की तो दर्शक लोटपोट हो गए. कार्यक्रम में नृत्य पर दी गई जिसकी प्रस्तुति भी सराहनीय रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त शशि रंजन, जिप अध्यक्ष किरण बड़ा तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता काषी ने विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया. समापन पर जिप अध्यक्ष ने बच्चों को लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया. जिप अध्यक्ष ने शिक्षकों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की.

वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद उपायुक्त शशि रंजन, जिप अध्यक्ष, डीडीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एमडी, डीआरडीए, विद्यालय के निदेशक सुबोध कुमार लाल, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल सरिता काषी के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं काफी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानव तस्कर को दिल्ली से गिरफ़्तार कर भेजा जेल, 2 जेल में बन्द

Next Post

कागज नहीं सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली…मार : ओवैसी

Next Post
कागज नहीं सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली…मार : ओवैसी

कागज नहीं सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली...मार : ओवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d