रांची:- 6 फरवरी को राष्ट्रीयस्तर पर किसान मोर्चा की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में रास्ता रोको चक्का जाम कार्यक्रम का प्रोफेशनल कांग्रेस ने अपना नैतिक समर्थन दिया है. इसको लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश एवं रांची महानगर प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारीगण शामिल हुए.
बैठक में जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों व अन्य पार्टियों द्वारा आयोजित रास्ता रोको चक्का जाम कार्यक्रम को जिले प्रोफेशनल कांग्रेस में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाएंगे. मालूम हो कि देश के किसान अपनी मांगों के समर्थन में महीनों से आंदोलनरत हैं वही मोदी सरकार की हठधर्मिता किसानों की शहादत लेने पर तुली है कॉग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ इस आंदोलन में खड़ी है क्योंकि कांग्रेस का यह मानना है कि जब देश के अन्नदाता खुश नहीं रहेंगे तो देश विकसित नहीं हो सकता.
बैठक में राहुल राय, अनिल सिंह, गौरव, राजीव चैरसिया, आदि मौजूद थें.

