राँची:- बूटी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार के माताजी के पुण्यतिथि पर जुमार नदी सुंदरीकरण के लिए पांच लाख रुपया देने की घोषणा किए और इस अवसर पर ₹101000 का चेक दिए और बुटी में मैदान के सुंदरीकरण के लिए 11000 का चेक दिये. ग्राम वासियों में 500 कंबल वितरण, राशन वितरण और भोजन की व्यवस्था की गई. इसके अलावा नायक टोली और लोहरा टोली में पानी टंकी लगाई गई.
मौके पर……..
कांके विधानसभा के विधायक समरी लाल,
रांची शहर के मेयर आशा लकरा ,डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड पार्षद गायत्री देवी ,डूमरदगा पंचायत के मुखिया जुगनू मुंडा, अशोक ओहदार, मनिंदर कुमार, दिलीप तिवारी, महेश चंद्र ,पायल सोनी, जुगल किशोर, प्रभात खबर से कबीलाश जी, रितेश तिवारी, राम ओहदार , कुलेश भैया ,शैलेश कुमार के अलावा ग्रामीण लोग मौजूद थे.

