BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम केजरीवाल का ऐलान, जिनके घर जले उन्हें कल से दिया जाएगा 25 हजार कैश

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
सीएम केजरीवाल का ऐलान, जिनके घर जले उन्हें कल से दिया जाएगा 25 हजार कैश

सीएम केजरीवाल का ऐलान, जिनके घर जले उन्हें कल से दिया जाएगा 25 हजार कैश

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भी मुआवजे का ऐलान किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिनके घर जले हैं उन्हें 25-25 हजार कैश दिया जाएगा. ये रकम शनिवार दोपहर से दी जाएगी. वहीं, जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है.

उन्होंने कहा कि अखबार में मुआवजे के फॉर्म निकाले जा रहे है. मुआवजे के लिए लोग खुद फॉर्म भरकर नॉर्थ-ईस्ट के डीएम के पास जा सकते हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है. खाना बांटना शुरू हो गया है. जिनके घर बुरी तरह से जल गए हैं उनके लिए रैन बसेरा बसाया जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने 9 रैन बसेरों और उन लोगों के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्रों में आवास की व्यवस्था की है जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं या जो अपने घर वापस नहीं जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर हम लोगों के लिए अस्थायी टेंट की भी व्यवस्था करेंगे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में 4 उपमंडल हैं. आम तौर पर 4 एसडीएम होते थे, लेकिन अब हमने वहां 18 एसडीएम नियुक्त किए हैं. वे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं. हम बड़े पैमाने पर भोजन वितरित कर रहे हैं.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुआवजे का ऐलान किया था. उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया. वहीं, नाबालिग की मौत पर परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिया जाएगा.

Also Read This: सरकार पर निर्भर करता है वे सदन कैसे चलाना चाहते हैं: बाबूलाल मरांडी

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा. इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार पर निर्भर करता है वे सदन कैसे चलाना चाहते हैं: बाबूलाल मरांडी

Next Post

भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव लोचन बख्शी ने निर्देशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड का प्रभार ग्रहण किया

Next Post
भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव लोचन बख्शी ने निर्देशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड का प्रभार ग्रहण किया

भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव लोचन बख्शी ने निर्देशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड का प्रभार ग्रहण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d