रांची: कोरोना महामारी से आज किसानों को अचूक सुरक्षा चक्र मिला है. वित्त मंत्री द्वारा आज की गई घोषणाओं से कृषि क्षेत्र में आवश्यक सुधारों को गति मिलेगी.
रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, कृषि आधारभूत ढांचे और भंडारण क्षमता में मजबूती आएगी. किसानों, बागवानों, मत्स्यपालकों, दुग्ध उत्पादकों, मधुमक्खी पालकों सहित खाद्य प्रसंस्करण एवं हर्बल खेती और आर्गेनिक खेती कर रहे लोगों की भी समस्याओं का समाधान होगा.
उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कोटि- कोटि धन्यवाद.

