BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कदाचार मुक्त वातावरण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजनः उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
कदाचार मुक्त वातावरण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजनः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में देवघर जिला अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य), 2021 के सफल संचालन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए कहा गया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा कुल 73 एवं इनमें से इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 52 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा, ताकि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सके. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में संचालित की जायेगी. ऐसे में आवश्यक है कि विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का सफल आयोजन आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित किया जाय.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया गया कि कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें. साथ हीं परीक्षा केन्द्र पर सी0सी0टी0भी0 निगरानी के अलावा उसकी माॅनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी, ताकि अवांछनीय तत्वों पर लगाम लगाया जा सके. इसके अलावा उनके द्वारा कहा गया कि वैसे सभी परीक्षा केन्द्र जहाँ पूर्व में परीक्षा के दौरान कदाचार के मामले समाने आये हैं, उन जगहों की विशेष निगरानी की जाय, ताकि कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया जा सके. इसके तहत् सभी परीक्षा केन्द्रों में जिला पुलिस, जैप के जवान एवं होमगार्ड तैनात किये जायेंगे. साथ हीं परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट एवं डाॅयनेमिक मैजिस्ट्रेट के द्वारा फ्लाइंग दस्ता के प्रतिनियुक्ति का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया की परीक्षा केंद्रों पर जीरो टॉलरेन्स की नीति लागू करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण कर ले.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया कि परीक्षा में कोविड के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा. साथ हीं राज्य सरकार के निदेशानुसार परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किया जाएगा. वहीं परीक्षा से पहले हर जिले के पदाधिकारियों व कर्मियों शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक   अश्विनी कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी   दिनेश कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी   माधुरी कुमारी, जैक के प्रतिनिधि डाॅ0 बंसत, माध्यमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष श्री कालीचरण चैधरी, उच्च विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री श्रीकांत मंडल एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता जितनी मेहनत आंकड़े जुटाने में लगा रहे है, सत्ता में रहने के दौरान उपयोगिता सिद्ध करते तो तस्वीर अलग होती-कांग्रेस

Next Post

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रथ को सांसद जयंत सिन्हा दिखाई हरी झंडी

Next Post
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रथ को सांसद जयंत सिन्हा दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रथ को सांसद जयंत सिन्हा दिखाई हरी झंडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d