BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP पुलिस का एक और कारनामा, जिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वह चौराहे पर चाय पीता मिला

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
UP पुलिस का एक और कारनामा, जिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वह चौराहे पर चाय पीता मिला
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिसके बाद सलेमपुर पुलिस ने परिजनों के शिनाख्त के आधार पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन जिस शव का पुलिस ने पंचनामा कराया था वह व्यक्ति गांव के चौराहे पर चाय पीते मिला. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जब इसकी सूचना जिंदा व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को दी तो आनन-फानन मे शव के पोस्टमॉर्टम रोक दिया गया. उसके बाद फिर से जांच शुरु की गई है.

दरआसल सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उसके बाद सलेमपुर पुलिस ने मृतक की पहचान परिजनों के शिनाख्त के आधार पर फुलेसर के रुप में कर दी, जो मईल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का रहने वाला था. इधर जब फुलेसर की मौत की सूचना गांव पहुंची तो उसके घर में कोहराम मच गया और लोग अन्तिम संस्कर में जुट गये. लेकिन कुछ घंटे बाद जब फुलेसर अपने गांव के चौराहे पर चाय पी रहा था तो लोग हतप्रभ हो गये और उसके मौत होने की बात बताई. जिसके बाद फुलेसर के लड़के को वीडियो कॉल के जरिए जिंदा होने की बात बताई गई.

इसके बाद पूरा परिवार पोस्टमॉर्टम हाउस छोड़कर श्रीनगर गांव पहुंच गया और अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोक दिया. वहीं मामले की जानकारी होने के बाद अब पुलिस के हाथ-पांव गये और सड़क हादसे में मरे हुए व्यक्ति के बारे मे जानकारी जुटाने मे लग गयी. अब इस घटना पर देवरिया पुलिस के बड़े अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेपाल ऑयल निगम ने जारी की गाइडलाइंस- भारतीय गाड़ियों में न भरें 100 लीटर से ज्यादा डीजल

Next Post

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया

Next Post
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d