BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in Uncategorized
कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

कमलनाथ सरकार को एक और झटका, कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने थामा भाजपा का दामन

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्‍तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है. प्रदेश की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच प्रदेश सरकार को एक झटका और लगा जब ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बाद विधायक बिसाहूलाल ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया. कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी. इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार गिराने और बचाने के खेल में पिछले कई दिनों से चल रही उठापटक के बीच रविवार को कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह की भी वापसी हो गई थी. वह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले और अपनी बात रखी.

लेकिन आज अचानक उन्‍होंने अपना त्‍यागपत्र दे दिया. रविवार शाम विधायक बिसाहूलाल सिंह को पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरु से विमान में इंदौर लाए. यहां से बघेल व गृह मंत्री बाला बच्चन के साथ सरकारी विमान से वे भोपाल लौटे. भोपाल पहुंचते ही बिसाहूलाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले तो भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी भी सीएम आवास पहुंचे.

बेंगलुरु से वापस लौटे कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि वे तीर्थ यात्रा करने गए थे. वे तब बोले थे कि मैं शुरू से कांग्रेस के साथ था और कांग्रेस के ही साथ रहूंगा. मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है. मंत्री बनाने का काम मुख्यमंत्री का है. हमें किसी ने बंधक नहीं बनाया था.

इसके बाद अचानक कल उन्‍होंने अपना पाला बदल लिया. बिसाहूलाल सिंह के परिजनों से लगातार बात होने के बयान से उनके बेटे द्वारा लिखवाई गई गुमशुदगी रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए थे. राजधानी के टीटी नगर थाने में बिसाहूलाल के बेटे ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई थी. रविवार को दोपहर में जब टीटी नगर थाना प्रभारी संजीव चौकसे से हाईप्रोफाइल व्यक्ति की गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा कि थाने से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उनसे आसपास के जिलों या अन्य राज्यों को सूचना भेजने की बात पूछी तो उन्होंने इससे भी इनकार किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगवान का प्रसाद लेने से खत्म होगा कोरोना वायरस का डर: BJP नेता

Next Post

कुएं में गिरने से हुई युवक की मौत

Next Post
कुएं में गिरने से हुई युवक की मौत

कुएं में गिरने से हुई युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d