नई दिल्ली: बिहार बोर्ड एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने साल 2021 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा (Bihar Board Examination) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले छात्रों को एक और मौका दिया है. ऐसे छात्र जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Registration Form for Bihar Board) नहीं भर पाए हैं उन्हें एक बार फिर इसे भर सकते हैं.
22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
शनिवार को बोर्ड ने कहा कि ऐसे छात्र 22 और 25 अगस्त के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि, उन्हें इसके लिए लेट फीस देनी होगी. जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा हुआ है लेकिन उसमें कोई गलती हो गई है वे 22 से 25 अगस्त के बीच इसमें सुधार कर सकते हैं.

