BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एंटीलिया केस में एक और खुलासा, सचिन वाजे ने अपनी ही बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज किए थे जब्त

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
एंटीलिया केस में एक और खुलासा, सचिन वाजे ने अपनी ही बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज किए थे जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी एसयूवी के मामले में सचिन वाजे की परेशानियां हर रोज बढ़ती दिखाई दे रही हैं. अब जांच के दौरान एनआईए के हाथ कई और सबूत आए हैं जो काफी हैरान करने वाले हैं.

एनडीटीवी के अनुसार, सीआईयू में रहते हुए सचिन वाजे जब संदिग्ध स्कोर्पियो और बम धमकी की जांच कर रहे थे तब ठाणे की अपनी ही सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज डीवीआर को जब्त कर लिया था. सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम जब सचिन वाजे के घर जांच के लिए गई तब ये मामले से पर्दा उठा. हैरान करने वाली बात ये है कि उस डीवीआर से फुटेज मिटा दी गई है.

अब उठता है कि कोई जांच अधिकारी अपनी ही इमारत के सीसीटीवी फुटेज क्यों जब्त करेगा? जांच एजेंसी के अफसरों के जहन में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन वाजे ने विक्रोली से स्कोर्पियो कार लाकर अपने ही कंपाउंड में तो नही रखवाई थी ? शक है कि 25 फरवरी के बाद जब मनसुख से वाजे के सबंध प्रकाश में आए क्या तब सबूत मिटाने के लिए तो ऐसा किया. बहरहाल जांच एजेंसी एनआईए इस संबंध में सीआईयू के एपीआई रियाज़ काज़ी से भी पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि एनआईए ने 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने की जांच को लेकर वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चतरा में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, सात लैंड माइंस बरामद

Next Post

ऋषभ पंत ने वाकई मुझे नीचा दिखाया- अश्विन

Next Post
ऋषभ पंत ने वाकई मुझे नीचा दिखाया-  अश्विन

ऋषभ पंत ने वाकई मुझे नीचा दिखाया- अश्विन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d