BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी, दो IED बम मिला, कराया गया विस्फोट

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in Uncategorized
नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी, दो IED बम मिला, कराया गया विस्फोट
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: चाईबासा पुलिस और CRPF को गोईलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर कामयाबी मिली. गोईलकेरा-चाईबासा मेन रोड के गितिलिपी चौक से 400 मीटर पहले दो पुलिया के बीच पक्की सड़क के नीचे नक्सलियों ने 40 KG के दो IED बम लगा रखा था. सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी हुई तो वो मौके पर पहुंचे. पर IED जमीन के अंदर इतनी गहराई में दबाकर लगाया गया था कि उसे निकालना संभव नहीं था. बम निरोधक दस्ते को IED बम को वहीं विस्फोट करवाना पड़ा.

बम इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. साथ ही सड़क का मलबा करीब 30-40 फीट ऊपर तक उड़ा. बताते चलें कि जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली अतिराम मांझी उर्फ अनद दा व महाराज प्रमाणिक दस्ता के विरूद्ध सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को सड़क के नीचे IED बम छिपा रखने की जानकारी मिली थी. सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस , CRPF 197,174 व 60 बटालियन, जगुआर पुलिस व कोबरा बटालियन शामिल हैं.

 गढ़वा में मिले 46 IED बम–

मालूम हो कि बुधवार की देर शाम गढ़वा के भंडरिया के बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से भी पुलिस ने 46 IED बम बरामद किया. जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया. माना जा रहा है कि बम नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लगा रखा था. 46 शक्तिशाली IED नक्सलियों द्वारा भंडरिया के कुल्ही इलाके के पगडंडी रास्ते में 150 मीटर की दूरी तक बिछाकर रखा गया था. यह पगडंडी बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से एकदम नजदीक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांगजनों ने प्रभा कुमारी के लिए ब्रह्मभोज का किया आयोजन

Next Post

‘मत्स्य पालन’ कर विस्थापित परिवार बन रहे हैं आत्मनिर्भर

Next Post
केज कल्चर के जरिये मछली पालन कर विस्थापित परिवार बन रहें आत्मनिर्भर

'मत्स्य पालन' कर विस्थापित परिवार बन रहे हैं आत्मनिर्भर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d