BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना संकट अभी दूर हुआ नहीं कि धरती की तरफ एक और मुसीबत बढ़ रही है. धरती की तरफ एक बहुत बड़ा उल्कापिंड (Meteorite) आ रहा है जो कुछ ही घंटों में पहुंचने वाला है. इस उल्कापिंड की गति इतनी ज्यादा है कि अगर धरती पर गिरे तो कई किलोमीटर तक तबाही मचा सकता है और अगर समुद्र में गिरेगा तो बड़ी सुनामी पैदा कर सकता है.

इस उल्कापिंड की गति 13 किलोमीटर प्रति सेकेंड है यानी करीब 46,500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार. यह उल्कापिंड दिल्ली के कुतुबमीनार से चार गुना और अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से तीन गुना बड़ा है. इस उल्कापिंड का नाम है 2010 एनवाई 65 है. यह उल्कापिंड 46,500 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है जो आज दोपहर 12.15 बजे पृथ्वी के करीब से गुजरेगा.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का अनुमान है कि यह धरती से करीब 37 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा, लेकिन अंतरिक्ष विज्ञान में इस दूरी को ज्यादा नहीं माना जाता. हालांकि, वैसे तो धरती को इस उल्कापिंड से कोई खतरा नहीं है, लेकिन नासा के वैज्ञानिक उन सभी उल्कापिंड को धरती के लिए खतरा मानते हैं जो धरती से 75 लाख किलोमीटर की दूरी के अंदर निकलते हैं. इन तेज रफ्तार से गुजरने वाले खगोलीय पिंडों को नीयर अर्थ ऑबजेक्टस (NEO) कहते हैं. कई बार इनसे धरती को नुकसान भी होता है.

बता दें कि जून में उल्कापिंड गुजरने की यह तीसरी घटना है. पहला उल्कापिंड 6 जून को धरती के बगल से गुजरा था. इसका व्यास 570 मीटर था. यह धरती के बगल से 40,140 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गुजरा था और इसका नाम था 2002एनएन4. इसके बाद 8 जून के उल्कापिंड 2013एक्स22 उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरा था जिसकी गति 24,050 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. यह धरती से करीब 30 लाख किलोमीटर दूर से निकला था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB

Next Post

कोरोना वायरस: बाबा रामदेव द्वारा बनाई दवा की जांच होनी चाहिए: आयुष मंत्री

Next Post
कोरोना वायरस: बाबा रामदेव द्वारा बनाई दवा की जांच होनी चाहिए: आयुष मंत्री

कोरोना वायरस: बाबा रामदेव द्वारा बनाई दवा की जांच होनी चाहिए: आयुष मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d