BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल के दल-बदल मामले में स्पीकर के नोटिस की वैधता पर जवाब दाखिल करेगी विधानसभा

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
बाबूलाल के दल-बदल मामले में स्पीकर के नोटिस की वैधता पर जवाब दाखिल करेगी विधानसभा
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के दल-बदल के मामले की सुनवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस को चुनौती देनेवाली याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में दाखिल आईए याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए विधानसभा के अधिवक्ता ने अदालत से समय की मांग की.

इसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 14 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके बाद इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को निर्धारित की गयी है.

दरअसल, प्रार्थी बाबूलाल मरांडी की ओर से मूल याचिका में संशोधन के लिए आईए याचिका दाखिल की गयी है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता आरएन सहाय ने अदालत को बताया कि उनके द्वारा आईए याचिका में विधानसभा अध्यक्ष के इस तरह के मामले में नोटिस जारी करने की वैधता पर सवाल उठाये गये हैं. इसके लिए उनकी ओर से विधानसभा के नियमों का हवाला दिया गया है.

कहा गया कि दल-बदल मामले में सुनवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष नोटिस जारी नहीं कर सकते हैं. इस पर विधानसभा के अधिवक्ता मनोज टंडन ने कहा कि वे इस मामले में अपना जवाब दाखिल करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें समय दिया जाये.

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दसवीं अनुसूची का हवाला देते हुए दल-बदल के तहत सुनवाई के लिए बाबूलाल मरांडी को नोटिस जारी किया गया है. इस मामले में भी विधानसभा न्यायाधिकरण में 17 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मंत्री सरयू राय का बड़ा आरोप पिछले 20 वर्षों में पश्चिम सिंहभूम खनन ऑफिस में हुआ करोड़ो का वारा न्यारा

Next Post

निवेदन समिति के सभापति के खिलाफ विधानसभा पहुंचे ग्रामीण, अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Next Post
निवेदन समिति के सभापति के खिलाफ विधानसभा पहुंचे ग्रामीण, अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

निवेदन समिति के सभापति के खिलाफ विधानसभा पहुंचे ग्रामीण, अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d