BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहीन बाग का धरना अलोकतांत्रिक, वहां जमा हैं देशविरोधी ताकतें: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
शाहीन बाग का धरना अलोकतांत्रिक, वहां जमा हैं देशविरोधी ताकतें: प्रकाश जावड़ेकर

शाहीन बाग का धरना अलोकतांत्रिक, वहां जमा हैं देशविरोधी ताकतें: प्रकाश जावड़ेकर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि शाहीन बाग का धरना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि वहां देश विरोधी ताकतें जमा हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शाहीनबाग में जो धरना दे रहे हैं उनकी मांग है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम वापिस लो लेकिन सीएए वापिस नहीं होगा. जिन्होंने बिना पूछे धरना शुरू किया है, खत्म भी उन्हीं को करना है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जी न्यूज की टीम पर हमला करने वाले प्रदर्शकारी लोकतांत्रिक कैसे हो सकते हैं.

इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा था कि मोदी सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है. केंद्रीय मंत्री अपने एक ट्वीट में इस बात के संकेत दिए .

प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन यह व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए. मोदी सरकार उनसे बात करने और सीएए को लेकर उनका भ्रम दूर करने के लिए तैयार है.’

बता दें नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में करीब 50 दिनों से शहीन बाग में सड़क पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए हैं. गौरतलब है कि CAA कानून के तहत केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी, व ईसाई शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के प्रावधान वाला नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है.

लोकसभा व राज्यसभा द्वारा CAA को पारित किए जाने के बाद से ही दिल्ली के जामिया वह शाहीन बाग इलाके में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इस कानून का विरोध करने वाले लोग इसे असंवैधानिक और धार्मिक आधार पर भेदभाव करने वाला बता रहे हैं.c

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाल चौक के पास ग्रेनेड हमला, 2 जवान समेत 4 घायल

Next Post

पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

Next Post
पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d