धान खरीद पर लगी रोक वापस ले सरकार
Ranchi:- भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला किया.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने तुगलकी फरमानों,जनविरोधी फैसलों केलिये प्रसिद्ध होती जा रही.
कहा कि यह पता ही नही चलता कि राज्य कौन चला रहा है.
साहू ने कहा किराज्य सरकार अराजक स्थिति से गुजर रही है. लगता है यहां तीन चार मुख्यमंत्री हैं.एक मुख्यमंत्री धान की क्रय की व्यवस्था पर वाहवाही लेते हैं तो वित्त मंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धान की खरीद पर रोक लगाने का तुगलकी फरमान जारी कर देते है.जबकि कृषि मंत्री इन सब से बेपरवाह छत्तीसगढ़ घूमने में मशगूल हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे जनविरोधी निर्णय से किसान हताश और निराश है. ट्रेक्टर रैली से किसानों कोदिग्भ्रमित करने वाले फर्जी किसानों की पोल खुल चुकी है.
साहू ने कहा कि कोरोना काल मे भी किसानों ने जीतोड़ मेहनत कर धान की भरपूर पैदावार की है.जबकि किसानों को महंगे खाद बीज खरीदने पड़े है. परंतु खरीद पर रोक लगने से किसानों कोअर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई. झारखण्ड की 80 प्रतिशत आबादी खेती किसानी पर आश्रित है. हेमंत सरकार ने किसानों की सभी कल्याणकारी योजनाओं कोबन्द कर दिया.2लाख रुपये की ऋण माफी की घोषणा भी झूठी साबित हो रही.
साहू ने कहा कि आज भाजपा के सभी 513 मंडलों में पार्टी ने मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से किसान विरोधी फैसले का विरोध किया है.यदि सरकार धन खरीद की रोक पर लिए गए फैसले को वापस नही लेती तो भाजपा कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में राज्य भर में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

