BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाखों रुपए के बेशकीमती सागवान के पेड़ों को तोड़कर असामाजिक तत्वों ने किया बर्बाद

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
लाखों रुपए के बेशकीमती सागवान के पेड़ों को तोड़कर असामाजिक तत्वों ने किया बर्बाद
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: एक ओर जहां केंद्र व राज्य सरकार बागवानी मिशन योजना के तहत लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चला रही है ताकि न सिर्फ तेजी से उजड़ते वनों को पुनः सुरक्षित किया जा सके बल्कि पर्यावरण संतुलन व संरक्षण भी संभव हो सके. वहीं दूसरी ओर समाज के विकास में बाधक चंद असमाजिक तत्व रात के अंधेरे में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन पर पानी फेरने पर तुले हैं.

दरअसल चतरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधरिया पंचायत के देवरिया गांव में पर्यावरण संरक्षण को ले ग्रामीणों द्वारा दो वर्ष पूर्व बागवानी मिशन के तहत लगाए गए लाखों रुपये के बेशकीमती सागवान के पेड़ों को असमाजिक तत्वो ने तोड़ दिया है. जिससे मिशन से जुड़े ग्रामीणों में खासा आक्रोश है.

बागवान में लगे पेड़ों को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की घटना से आहत ग्रामीणों ने मामले की सूचना जिला प्रशासन व सदर थाना पुलिस को देते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने पेड़ों को तोड़ने का आरोप गांव के ही तीन ग्रामीणों पर लगाया है.
बताते हैं कि देवरिया गांव में लंबे समय से खाली पड़ी जमीन पर दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों द्वारा करीब

125 सागवान के पेड़ लगाए गए थे. जिसके बाद गांव के ही तीन ग्रामीणों ने इस भूमि को विवादित बताते हुए वृक्षारोपण का विरोध कर पेड़ों को उखाड़कर फेंक देने की धमकी दी थी. इसी बीच रात के अंधेरे में किसी ने लगाए गए करीब एक सौ पेड़ों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे मिशन के तहत लगाए गए लगभग सभी पेड़ बर्बाद हो गए हैं. टहनियों के तोड़े जाने से पेड़ मरणासन्न की स्थिति में आ चुके हैं. हालांकि आरोपियों ने घटना में शामिल रहने से इंकार किया है.

इस पूरे प्रकरण के बाद चतरा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गई है. वही सदर थाना के एसआई विनय कुशवाहा ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मस्ती की पाठशाला’ संचालन के लिए सहयोग करने का निर्णय

Next Post

बड़ी खबर: BoB ग्राहक 1 मार्च से नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन…

Next Post
बड़ी खबर: BoB ग्राहक 1 मार्च से नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन…

बड़ी खबर: BoB ग्राहक 1 मार्च से नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d