BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एंटीलिया मामलाः NIA का बड़ा खुलासा- नहीं मिला टेरर एंगल, जैश-उल हिंद जैसा कोई संगठन ही नहीं

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
एंटीलिया केस: सचिन वाजे की आज कोर्ट में पेशी, 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद nia ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः– मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक से भरे एसयूवी वाहन मामले में एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है. NIA का कहना है कि इस केस में आतंकियों से संबंधित कोई एंगल सामने नहीं आया है. इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसी ने ये भी खुलासा किया है कि टेलिग्राम पर मुकेश अंबानी को जैश-उल-हिंद संगठन के नाम से जो मैसेज भेजा गया था वो फर्जी था. ये मैसेज केवल गुमराह करने के लिए भेजा गया था.

NIA ने कहा है कि जैश-उल-हिंद जैसे किसी संगठन के अस्तित्व में होने का भी कोई प्रमाण अब तक नहीं मिला है. ऐसा कोई संगठन है ही नहीं. इसके साथी है एजेंसी को ये भी शक है कि एसयूवी वाहन पुलिस टीम को हो सकता है. इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी हो चुकी है. सुरक्षा एजेंसी अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

उधर शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि मेरा मानना है कि सचिन वेज़ एक बहुत ही ईमानदार और सक्षम अधिकारी हैं. उसे जिलेटिन की छड़ें पाए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक संदिग्ध मौत भी हुई. मामले की जांच करना मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी है. किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी.

वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख मुकेश अंबानी के आवास के बाहर एक स्कार्पियो वाहन में जिलेटिन की छड़ें पाए जाने और मंसुख हिरन हत्याकांड के मामले की जांच एनआईए और एटीएस कर रही है. जो सच सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने दी. वाजे दक्षिण मुंबई में कम्बाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. एनआईए के प्रवक्ता ने कहा सचिन वाजे को रात 11:50 पर गिरफ्तार कर लिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार ने ‘उड़ान’ के तहत 392 हवाई मार्गों के लिए बोलियां मांगीं

Next Post

महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Next Post
CCL की पिपरवार परियोजना में कार्यरत इंजीनियर ने की आत्महत्या

महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d