BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एंटीलिया केस : इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े मामले के तार, तिहाड़ जेल से बरामद हुआ फोन

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
तिहाड़ जेल से छोड़े गए 400 से ज्यादा कैदी

तिहाड़ जेल से छोड़े गए 400 से ज्यादा कैदी

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर बरामद हुई विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो के तार दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़ गए हैं. तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने छापा मारकर इंडियन मुजाहिदीन के खूंखार आतंकी के बैरक से मोबाइल फोन जब्त किया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिली जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक छापेमारी की गई थी. इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज किया गया. इस मोबाइल से टेलीग्राम चैनल एक्टिवेट किया गया था.
तहसीन अख्तर, पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तहसीन अख़्तर को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए कोर्ट में आज अर्जी लगाई जाएगी.
मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर एक एसयूवी गाड़ी में विस्फोटक और एक धमकी भरा पत्र मिलने के तार दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़ने के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंची थी.
स्पेशल सेल के अधिकारियों ने तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल से मुलाकात कर इस मामले में कुछ जानकारी हासिल की थी. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी की शाम को एक एसयूवी (स्कार्पियो) में 2.5 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें (विस्फोटक सामग्री) बरामद हुई थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान का मखौल उड़ाना है गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त बनानाः एससी

Next Post

अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन

Next Post
अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन

अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d