BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एंटीलिया विस्फोटक केस: PPE किट पहनकर दिखने वाले शख्स का सचिन वाजे होने का शक,जांच जारी

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
एंटीलिया विस्फोटक केस: PPE किट पहनकर दिखने वाले शख्स का सचिन वाजे होने का शक,जांच जारी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस रात स्कॉर्पियो कार खड़ी की गई थी, उसी रात संदिग्ध इनोवा कार में एक शख्स पीपीई किट पहने दिखा था. अब जांच एजेंसी एनआईए उसी शख्स की तलाश में जुट गई है.

सचिन वाजे को पीपीई किट पहनाकर सीसीटीवी में दिखने वाले शख्स की चाल से मिलान किया जाएगा. एनआईए ने मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए का मानना है कि अभी तक की जांच के मुताबिक सचिन वाजे इस केस का मास्टरमाइंड नहीं है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक सचिन वाजे साजिश का छोटा हिस्सा हैं.

अब एनआईए के सामने सबसे बड़ा चैलेंज सचिन वाजे से मास्टरमाइंड का नाम उगलवाना है. हालांकि आज सचिन वाजे की गिरफ्तारी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है. सचिन वाजे के वकील सनी पुनमिया ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है. इससे पहले एनआईए कोर्ट में भी सचिन वाजे के वकील ने कहा कि पूरा मामला शक के आधार पर है, इसलिए ये गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है, क्योंकि वाजे के खिलाफ कोई सबूत भी नहीं हैं. जिसके जवाब में एनआईए ने कोर्ट में जांच से संबंधित कागजात और सीसीटीवी की जानकारी रखते हुए कहा कि यह एक बड़ी साजिश है, इसलिए गिरफ्तारी और रिमांड जरूरी है.

सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर निशाना साधा गया है. सामना में पूछा गया है कि इस केस में एनआईए जांच की जरूरत क्या थी? शिवसेना ने लिखा है, ”केंद्रीय जांच दस्ते (एनआईए) को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है. यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है. वाझे को गिरफ्तार करके दिखाया, इसकी खुशी जो मना रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता पर आघात कर रहे हैं.” शिवसेना ने कहा, ”सत्य जल्द ही बाहर आएगा, ऐसी अपेक्षा है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जर्मनी में भी छाया किसान आंदोलन, लिली सिंह ने पहना खास मास्क

Next Post

दिल्लीवासियों को लग सकता है बिजली दर का झटका

Next Post
दिल्लीवासियों को लग सकता है बिजली दर का झटका

दिल्लीवासियों को लग सकता है बिजली दर का झटका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d