BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चमोली त्रासदी में झारखंड के 4 लापता मजदूरों का पुतला बना किया अंतिम संस्कार

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
चमोली त्रासदी में झारखंड के 4 लापता  मजदूरों का पुतला बना किया अंतिम संस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद जो हादसा हुआ, इसमें कई लोगों की जानें गईं हैं. इस त्रासदी में दूसरे राज्यों से उत्तराखंड काम करने गए मजदूर भी शिकार हो गए. झारखंड के मजदूर भी शिकार हो गए, जो काम करने के लिए उत्तराखंड के चमोली गए थे. इनमें कई लोगों के शव अब भी नहीं मिले हैं.
झारखंड के रामगढ़ जिले के चोकाद गांव के कुछ मजदूर चमोली त्रासदी की चपेट में आ गए. अब परिजन और गांव वालों ने शव नहीं मिलने के बाद लापता मजदूरों का पुतला बना कर उनका दाह संस्कार किया.
दरअसल, चमोली में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के 4 मजदूर लापता हो गए थे. मजदूरों के लापता होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. परिजनों को उम्मीद थी कि लापता परिजन मिल जाएंगे. इसी उम्मीद में उनके परिवार जी रहे थे.
लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा लापता मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया. घोषणा के बाद परिजनों की उम्मीद टूट कर बिखर गई. लिहाजा, चोकाद निवासियों ने तय किया कि प्रवासी मजदूरों का पुतला बनाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए.

इस घटना के बाद से इनके घर में मातम छाया हुआ है. परिजनों के आंसू भी अब सूख गए हैं. उन्हें अंदर ही अंदर अपनों के खोने का दर्द सता रहा है.

उत्तराखंड में लापता हुए मजदूर मिथलेश महतो के पिता राजा राम महतो का कहना है कि मेरा बेटा उत्तराखंड काम करने गया था. काफी खोजबीन किया पर कुछ अता पता नहीं चला, अंत में हार मान कर पुतला से ही अंतिम संस्कार करेंगे.
चमोली त्रासदी में अपने पति को गंवाने वालीं नीमा देवी कहती हैं कि मेरी छोटी बच्ची है. देखभाल कौन करेगा. कोई सरकारी मदद नहीं मिली है. केवल सब आश्वासन देते हैं.

वहीं गोला बीडीओ अजय रजक ने कहा कि लापता मजदूरों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाया जाएगा. हम लोग लगातार परिजनों से संपर्क बनाये हुए हैं. आपदा प्रबंधन और वरीय अधिकारियों द्वारा निर्देश मिलने पर आगे मदद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
•

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द घट सकती है पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें

Next Post

राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ मर्जर, नए चैनल का नाम होगा संसद टीवी

Next Post
राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ मर्जर, नए चैनल का नाम होगा संसद टीवी

राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ मर्जर, नए चैनल का नाम होगा संसद टीवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d