BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुपम खेर का बयान, कभी-कभी राजनीति से प्रेरित दिखता है किसानों का विरोध

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
अनुपम खेर का बयान, कभी-कभी राजनीति से प्रेरित दिखता है किसानों का विरोध
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की वास्तविक मांगों को सुनना चाहिए. अनुपम खेर ने कहा कि किसानों का विरोध कभी-कभी राजनीति से प्रेरित दिखता है, लेकिन उनकी वास्तविक मांगों को सरकार को सुनना चाहिए. हालांकि, विरोध में दिखाए गए खालिस्तानी झंडे चिंता का विषय हैं.

अनुपम खेर ने किसानों के लेबलिंग पर बात करते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग से मेरी कोई सहमति नहीं है. किसानों के लिए किसी ने टुकड़े-टुकड़े गैंग और खालिस्तानी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. कुछ लोग हैं ऐसे जिन्होंने खुद पर ही यह लेबल लगाकर रखा है. जो किसान हैं उनपर कोई लेबल नहीं लगा रहा है.

किसानों की समस्याओं को किया जा रहा है हाईजैक

उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत ही दुख हो रहा है कि राजनीति से प्रेरित लोगों द्वारा किसानों की असल समस्याओं को हाईजैक किया जा रहा है. लोग अंधे नहीं हैं कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा कि असल प्रदर्शन को हाईजैक किया जा रहा है. हमारे देश में तो किसानों को भगवान माना जाता है. वो तो अन्नदाता हैं. मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं कि वह हमारे देश के लिए इतना कर रहे हैं.

साथ ही अनुपम खेर ने यह भी कहा कि जो इस मामले में घुसने की कोशिश कर रहे हैं वह इस प्रदर्शन की अहमियत को खत्म कर रहे हैं. चलो हम भी हाथ धो लेते हैं, अपना एजेंडा डाल देते हैं, वो लोग यह काम कर रहे हैं. जो खाना खाता है वह हर कोई किसानों को अपना समर्थन देगा. बस कुछ लोग इसे हाईजैक करने की कोशिश में लगे हैं.

कभी नहीं देखा मिलिंद सोमन का ऐसा रूप, अन्नू कपूर ने भी किया इम्प्रेस

किसान, केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन किसान बिलों के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं. 26 नवंबर से किसान अपने अधिकारों की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों और सरकार के बीच अभी तक कई बार बात हुई लेकिन यह बातचीत बेनतीजा निकलीं. अब सरकार बुधवार को एक और दौर की बातचीत के लिए प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन के समर्थन में वाम एवं धर्मनिरपेक्ष दलों का 8 दिसंबर को भारत बंद

Next Post

8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

Next Post
8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d