अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं. वह पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अक्सर मैच के दौरान नजर आती हैं. इसके अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं. अब अनुष्का की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
मुंबई में एक समारोह से पहले विराट और अनुष्का ने फोटोशूट कराया है. अनुष्का और विराट दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है. अनुष्का के लुक की बात करें तो इस मौके पर उन्होंने पीच रंग के फर टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

वहीं फॉर्मल लुक में विराट बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. बता दें कि मुंबई में भारतीय खेल समारोह 2019 का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं.

