BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉन्च हुआ अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बुलबुल’ का ट्रेलर

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
लॉन्च हुआ अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बुलबुल’ का ट्रेलर

लॉन्च हुआ अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बुलबुल' का ट्रेलर

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बुलबुल’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. इस फिल्म में राहुल बोस, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी लीड रोल में है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो एक डोली में बैठी एक बच्ची से पूछता है कि कहानी सुनोगी. इसके बाद यह एक हॉरर स्टोरी में तब्दील होने लगती है. ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म की स्टोरी बच्ची दुल्हन और बच्चों के साथ हुए अन्याय के आसपास है.

फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना और संस्पेस से भरा हुआ है. इसके बैकग्राउंड में डरावनी आवाजें हैं और इसका पिक्चराइजेशन डार्क है. इसमें बाल विवाह और जमींदारी प्रथा सहित कई सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया है. ट्रेलर में राहुल बोस सबसे ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं. वह एक महिला पर अत्याचार करते हुए बी दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में एक हवेली को दिखाया गया है जहां एक शादीशुदा जोड़ा है. फिल्म की कहानी बंगाल पर आधारित लग रही है.

अनुष्का शर्मा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘बुलबुल का ऑफिशियल ट्रेलर, क्या होता है जब हमारी बचपने की बुरी कहानियां सच होती हैं? बुलबुल बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.’ नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘यह फिल्म 20वी शताब्दी के बंगाल में स्थापित एक भारतीय कथा है. यह फिल्म एक युवा लड़की बुलबुल की मासूमियत से लेकर मजबूती तक का सफर तय करती है, क्योंकि चुड़ैल की किंवदंती उसके (बुलबुल) की दुनिया पर छाया देती है.’

इस फिल्म को अनविता दत्त ने डायरेक्ट किया है. राहुल बोस, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी के अलावा इसमें पाओली डैम और परमब्रता चट्टोपाध्याय लीड रोल में है. फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक काफी हिट हुई थी. इसे काफी पसंद किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन ऐसी हरकतें कर दुनिया को भटका रहा है: अमेरिका

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d