मुंगेर: शनिवार को मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक संग्रहालय सभागार में डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता मे संपन्न हुए.डीएम ने कहा कि कोविड-19 एवं लॉकडाउन की स्थिति में आगामी पर्व त्योहारों को मनाएं जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाली जाएगी. चालीसवां में यह रस्म पूरी की जाती है. मुहर्रम पहलाम कमेटी के प्रतिनिधि जफर अहमद ने बताया कि 7वीं, 8वीं, 9वीं को कासिम बाजार थाना अन्तर्गत इमामबाड़े में फातिमा की रस्म की जाती है. जानकारी दी गई की मात्र दो या तीन व्यक्यिों द्वारा ये कार्यक्रम किया जाएगा. सभी ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को अक्षरश: पालन करने पर अपनी सहमति जताई. बैठक में दर्जनों लोग मौजूद थे.


