BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानः उपायुक्त

बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को एक-एक कर उपायुक्त के समक्ष रखा.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर विभिन्न शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये.

जनता दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को आस्वाशत किया गया कि उनके सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द शिकायतों का समाधान किया जाएगा. इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किया गया.

ज्ञात हो कि आज जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा.

उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें. वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके. सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना, आपका हक है.

उपायुक्त ने लोगों की शिकायतों का समाधान

जनता दरबार के दौरान भू-अर्जन व राशन कार्ड, पेंशन कार्ड से जुड़े मामलों पर जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सहाय के द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त शिकायतकर्ताओं के जल्द से जल्द राशन कार्ड स्वीकृत करते हुए उन्हें इसका लाभ दें. इसके अलावा उनके द्वारा संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों का चयन कर उन्हें लाभ दें.

साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि पूरी पारदर्शिता के साथ लाभुकों का चयन किया जाय और कहीं भी किसी भी स्तर में कोई अनियमितता न हो. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि कोई भी योग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित न रहे.

उनके समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निदान करने का प्रयास करें. इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा ही, साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी. साथ ही मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद को निर्देशित किया कि जिला अंतर्गत भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का ससमय निष्पादन करते हुए इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें.

जनता दरबार के दौरान उपरोक्त के अलावे कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 जिलों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

Next Post

सिपेट के 35 प्रशिक्षनार्थियों का रोजगार के लिए चयन

Next Post
सिपेट के 35 प्रशिक्षनार्थियों का रोजगार के लिए चयन

सिपेट के 35 प्रशिक्षनार्थियों का रोजगार के लिए चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d