BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जंगल में भीषण आग, पशु-पक्षियों के अलावा पर्यावरण पर भी मंडरा रहा है खतरा

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
जंगल में भीषण आग, पशु-पक्षियों के अलावा पर्यावरण पर भी मंडरा रहा है खतरा

जंगल में भीषण आग, पशु-पक्षियों के अलावा पर्यावरण पर भी मंडरा रहा है खतरा

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: लॉकडाउन के दौरान चतरा जिले के कई जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी हुई है. इससे न सिर्फ जंगलों को नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान के अलावा जंगली जानवरों को भी काफी क्षति पहुंच रही है. देश में कोरोना वायरस की तपिश बढ़ने के साथ साथ चतरा जिला के जंगलों में आग की लपटें भी तेज हो रही है.

अब सरकार के सामने कोरोना के साथ आग के प्रसार को रोकने की भी चुनौती आ गई है. दरअसल एक जंगली फल महुआ का सीजन आते ही चतरा के जंगलों में प्रत्येक वर्ष आग लगती है, जिससे पेड़ पौधों को भारी नुकसान होता है.

बताया जाता है कि महुआ का सीजन आने के बाद लोग महुआ चुनने के लिए पेड़ के आसपास आग लगाकर सफाई करते हैं, परंतु लापरवाही के कारण यह आग पूरे जंगल में फैल जाती है, जिससे जंगल को भारी नुकसान होता है.

चतरा के जंगलों में काफी संख्या में महुआ के पेड़ पाए जाते हैं. ऐसे में पेड़ के आसपास की सफाई के लिए ग्रामीण पत्तों में आग तो लगाते हैं, परंतु उस आग को बुझाने का प्रयास नहीं करते. ऐसे में जंगलों में आग फैल जाती है और यह पर्यावरण तथा पशु- पक्षियों के लिए भारी नुकसान का कारण बन रहा है. यह सिलसिला वर्षों से बदस्तूर जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोबाइल शोरुम में लगायी आग, आगजनी के पहले लूट ली पूरी दुकान

Next Post

लापरवाही में गई 2 लोगों की जान, परिजन परेशान

Next Post
लापरवाही में गई 2 लोगों की जान, परिजन परेशान

लापरवाही में गई 2 लोगों की जान, परिजन परेशान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d