BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 दिसंबर तक बूथ लेवल पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर मतदाता सूची में नाम जड़ाने की अपील

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in Uncategorized
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संचालन को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम के  उपायुक्त   अरवा राजकमल के द्वारा जानकारी दी गई कि आज प्रभारी अपर उपायुक्त   एजाज अनवर, उप निर्वाचन पदाधिकारी   विवेक कुमार मेहता सहित जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वैसे सभी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है एवं जो व्यक्ति आगामी 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु सीमा को पार करेंगे, वैसे सभी लोगों को मतदाता सूची में जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि अभी भी जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बुजुर्ग व्यक्ति भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया पाए हैं ऐसी सभी नागरिकों से अपील है कि वह निर्धारित तिथि में अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर वहां उपस्थित बूथ लेवल पदाधिकारी के माध्यम से अपना आवेदन जमा करें.

उपायुक्त ने बताया कि सभी योग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो इसके लिए विगत माह के 28 एवं 29 नवंबर को एक विशेष कैंप आयोजित किया गया था तथा अभी वर्तमान में आज 05 एवं आगामी 06 दिसंबर को भी विशेष कैंप सभी मतदान केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है तथा यह पूरी प्रक्रिया विगत माह के 16 नवंबर से लेकर आगामी 15 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए या प्रकाशित मतदाता सूची में व्यक्तिगत सूचना के संबंध में कुछ त्रुटि है या मतदाता सूची से जुड़े अन्य सभी दावा/आपत्ति का निराकरण के लिए उचित प्रपत्र यथा फार्म 6,7,8 प्राप्त करते हुए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सक्षम पदाधिकारी के द्वारा आगामी 05 जनवरी तक किया जाएगा तथा प्रशासन की प्राथमिकता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन हेतु निर्धारित तिथि 15 जनवरी 2021 को अंतिम सूची भी प्रकाशित किया जाए.

उपायुक्त ने बताया कि आप सभी अवगत होंगे की जिला अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में एवं पंचायत के क्षेत्रों में स्थानीय निकाय का चुनाव होना बाकी है तथा वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से चुनाव करवाने में कुछ विलंब भी हो सकता है और संभवतः सक्षम स्तर से निर्णय लेने के उपरांत राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के आलोक में ही मतदान करवाने का निर्णय लिया जा सकता है, इसलिए आप सबों के पास एक सुनहरा अवसर है कि आप उक्त तिथियों में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें या मतदाता सूची में कुछ त्रुटि है तो उसका सुधार भी करवा लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त के अध्यक्षता में वनाधिकार पट्टा के संबंध में अंचल वार प्राप्त प्रतिवेदन का किया गया समीक्षा

Next Post

गरीब -असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण

Next Post
गरीब -असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण

गरीब -असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d