रांची: भारतीय जनता मोर्चा की बैठक रांची कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी देशवासियों एवं झारखण्ड के निवासियों ने अहवान किया है कि 5 अगस्त, 2020 को आयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्मांण की स्मृति को अमर बनाने के लिए व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, व्यवसायिक एवं संस्था के मित्रों से आग्रह किया है कि ‘एक पेड़ श्री राम के नाम’ का लगायें.
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि वृक्ष लगाते वक्त भगवान राम का स्मरण करते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता-राम’ बोलें. उन्होंने कहा कि गुरुग्रंथ साहब में 5500 बार राम का नाम आया है.
गोस्वामी तुलसीदास, महर्षि वल्मीकि संत कबीर, रहीम, मीरा सबों ने राम का गुणगान किया है. इसके साथ ही दिन के 12 बजे सभी राम भक्त और विशेषकर भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता अपने घर पर, अपने कार्यस्थत पर या चाहे जहां भी रहेंगे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रभु रामचंद्र के चरण में आर्पित करेंगे.
यह अवसर हमारे देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए के लिए संध्या 7 बजे राम नाम का गुणगान करते हुए परिवार के संग दीपक जलायें और उसकी तस्वीर या वीडियो 9431115714 पर भेजें. बैठक में भाजमो के महासचिव संजीव आचार्य, सचिव आशीष शीतल, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

