सिमडेगा:- सिमडेगा जिला प्रशासन के माध्यम से जिला के विभिन्न इलाकों में कोविड-19 का टीकाकरण टीकाकरण शिविर लगाकर प्रत्येक दिन चल रहा है . जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हॉकी खिलाड़ियों के गढ़ करगागुड़ी बांसेन पंचायत भवन में भी प्रत्येक दिन कोरोना का टीका करण का कार्यक्रम चल रहा है. 2 दिन पूर्व हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी मनोज कोनबेगी एवं कमलेश्वर मांझी किसी कार्यक्रम में करगागुडी आए हुए थे . तब उन्हें पता चला की बहुत से हॉकी खिलाड़ी के अभिभावक अभी भी कोवीड 19 का टीकाकरण नहीं कराए हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने करगागुडी विद्यालय के प्राचार्य फादर पौलुस बागे एवम् सहायक शिक्षक तिंतुस बड़ा से कल शाम में मोबाइल से बात कर कहा कि वे 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन को करगागुड़ी में आकर खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ कोविड 19का टीका लेंगे.

