BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

COVID-19 से बचाव के लिए वोलेंटियर व डॉक्टरों से आगे आने की अपील

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in समाचार
COVID-19 से बचाव के लिए वोलेंटियर व डॉक्टरों से आगे आने की अपील

COVID-19 से बचाव के लिए वोलेंटियर व डॉक्टरों से आगे आने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter
  • निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले व सेवानिवृत्त चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी से मदद की अपील

रांची: झारखंड सरकार कोविड-19 से बचाव के लिए वोलेंटियर और डॉक्टरों से आगे आने की अपील की है. सरकार और जिला प्रशासन की ओर से निजी एवं सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से मदद की अपील की है.

इस संबंध में देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप एवं देवघर जिला अंतर्गत चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की और भी अधिक आवश्यकता को देखते हुए जिला के सभी निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गयी है कि वे स्वेच्छा से आगे आयें और जरूरत के इस समय में समाज की मदद करें.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी से पूरा विश्व व्याप्त है एवं दिन- प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती हीं जा रही है.

इससे हमारा देश भी अछूता नहीं है एवं हमारे देश के विभिन्न प्रांतों में यह महामारी अपना पैर पसार चुका है. ऐसे में हमें भी पूरी तरह सतर्क रह कर कार्य करने की आवश्यकता है.

सिर्फ इतना ही नहीं दूसरे जगहों के हालात को देखते हुए हमें अभी से ही सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर सजग रहने की जरूरत है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं लोगों को ससमय समुचित ईलाज उपलब्ध कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है.

इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की जा रही है कि वे स्वेच्छा से आगे आयें और कोविड-19 से बचाव के इस जंग में वोलेंटियर डॉक्टर के रूप में अपना फर्ज निभाएं.

यह हम सभी के लिए मुश्किल की घड़ी है जिसका सामना हमें पूरे धैर्य एवं परस्पर सहग के साथयो करना है, ताकि कोरोना से इस जंग में हमारी जीत हो सकें एवं हम सभी के साथ-साथ हमारा पूरा समाज सुरक्षित रहे.

उन्होंने कहा कि कृपया आगे आएं और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए वोलेंटियर डॉक्टर के रूप में समाज सेवा करें, ताकि परस्पर सहयोग से हम इस विकट परिस्थिति का सामना कर सकें. 

उन्होंने आगे कहा कि वोलेंटियर डॉक्टर के रूप में सहयोग करने हेतु कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन के दूरभाष संख्या- 9771935367 पर सम्पर्क कर सकते हैं एवं कोरोना से इस जंग में अपना सहयोग दे सकते हैं. इसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद निधि से खुलकर खर्च करें राज्यसभा सदस्य: नायडू

Next Post

दो मस्जिदों में मिले 19 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा

Next Post
दो मस्जिदों में मिले 19 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा

दो मस्जिदों में मिले 19 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d