BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से जीतने के बाद करूंगा प्लाज्मा दानः स्वास्थ्य मंत्री

जंग जीत चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ऑपरेशन सफल, कहा- स्वस्थ होकर जल्द कर्मक्षेत्र लौटूंगा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि कोरोना से जंग जीतने के बाद वे प्लाज्मा दान करेंगे.
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पिछले सप्ताह से रिम्स के कोविड-19 वार्ड में इलाजरत बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को राज्य के कोरोना से जंग जीत चुके कोरोना योद्धाओं के नाम पत्र लिखा है और उनसे प्लाज्मा डोनेशन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वे खुद जब कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होकर वापस होंगे तो प्लाज्मा दान करेंगे. उन्होंने प्लाज्मा दान करने वाले सभी को दानवीर की संज्ञा देते हुए कहा है कि राष्ट्र उनकी इस साहसिक कदम को हमेशा याद रखेगा, साथ ही उन्होंने सबका आभार प्रकट किया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि झारखंड समेत पूरा देश कोरोना से युद्ध लड़ रहा हैं, ऐसे में सभी कोरोना वीरों पर भी बड़ी जिम्मेदारी हैं, जब जब देश को जरूरत हुई हैं देशभक्ति के भाव से प्रत्येक देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया हैं. उन्होंने कहा कि इस बार फिर संकट की घड़ी में राज्य को कोरोना योद्धाओं से सहायता की जरूरत पड़ी हैं. झारखंड सरकार भी अन्य राज्यों की तरह राज्य में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी शुरू कर रही हैं. एसे में सभी से अपील की है कि राज्यहित में और सरकार के मदद के लिए एक कोरोना योद्धा के रूप में सामने आए और सरकार को दूसरे मरीजों के इलाज में सहायता करने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करें. उन्होंने कहा कि संकटकाल में ये दान देशभक्ति और इंसानियत के मिसाल के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.
बन्ना गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं से आगे आने की अपील करते ुहए कहा कि लोग अपना प्लाज्मा दान कर मातृभूमि की रक्षा के लिए एक कदम बढ़ाए ताकि मानवता की रक्षा हो सकें. देशहित और जनहित के इस महान योगदान के लिए झारखंड सरकार आपकी सदा आभारी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन

Next Post

अपनी विफलता छुपाने केलिये विरोध की भाषा बोल रहे हेमंत सोरेन-दीपक प्रकाश

Next Post
रास के नवनिर्वाचित सांसद दीपक प्रकाश आज शपथ लेंगे, पीएम से मिलेंगे

अपनी विफलता छुपाने केलिये विरोध की भाषा बोल रहे हेमंत सोरेन-दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d