अशोकनगर: जिला हाथकरघा कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र चंदेरी द्वारा हाथकरघा चंदेरी साड़ी बुनाई का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, प्रशिक्षण केंद्र चंदेरी के माध्यम से दिया जायेगा.
प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति 30 जून 2020 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक संपर्क कर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. प्रशिक्षण की
अवधि 03 माह की है. प्रशिक्षार्थी को प्रतिमाह रूपए 750 रूपये छात्रवृत्ति दी जायेगी. प्रशिक्षार्थी के लिए अर्हता हेतु प्रशिक्षार्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के
बीच हो . महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है. जिला अथवा म.प्र.का निवासी होना अनिवार्य है. .आयु संबंधी प्रमाण देना अनिवार्य है. 20 से अधिक आवेदन पत्र पास होने पर कमेटी द्वारा चयन की प्रक्रिया की जायेगी.

