बिहार: वैसे उम्मीदवार जो बिहार डीएलएड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए जरूरी खबर है. बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, यानी 23 जून 2020 से शुरू हो गया है.
बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन किया जाना है. साथ ही, बोर्ड द्वारा सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की भी परीक्षा ली जाएगी. उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.online पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि बोर्ड की वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी 23 जून से 30 जून 2020 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क 1 जुलाई तक जमा होंगे. वहीं, 2 से 6 जुलाई तक परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा.
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.online पर विजिट करें. होमपेज पर अप्लाई पर जाएं. अब एक नया पेज खुलेगा. यहां फेस टू फेस: सेशन 2018-20 (सेकंड ईयर) एंड 2019-21 (फर्स्ट ईयर) के लिंक पर क्लिक करें. अब लॉगइन क्रेडेंशियल के द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म को खोलें. एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें.
बिहार डीएलएड सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष की परीक्षा के आवेदन के लिए 1300 रूपये शुल्क निर्धारित की गई है. जबकि सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के आवेदन लिए अभ्यर्थियों को 1425 रूपये का भुगतान करना होगा. वहीं विलंब शुल्क के तौर पर 175 रूपये लिए जाएंगे.
बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो बोर्ड द्वारा इसके निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क करके अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

