BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

कृषि, वेटनरी, वानिकी, उद्यान, कृषि अभियांत्रिकी, दुग्ध प्रोद्यौगिकी एवं फिशरीज साइंस के स्नातक पाठ्यक्रमों में हो रहा नामांकन

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी रांची से सटे कांके स्थित झारखंड के एकमात्र बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 के विभिन्न स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है.

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में संचालित बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि, बीएससी (प्रतिष्ठा) उद्यान, बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी), बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी, बीवीएससी एंड एएच, बीटेक (दुग्ध प्रोद्यौगिकी) एवं बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस (बीएफएससी) के स्नातक स्तरीय स्तरीय पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. पाठ्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त और राज्य सरकार से स्वीकृत है. सभी पाठ्यक्रम आवासीय शिक्षा पर आधारित है.

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा -2020 में राज्य के स्थानीय और स्थाई निवासी ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्तै, 20 (संध्या 5 बजे तक) जमा कर सकते है. बोर्ड की वेबसाईट http://jceceb.jharkhand.gov.in पर मौजूद लिंक ‘J.C.E.C.E./2019’ पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन –प्रपत्र भरा जा सकता है. इस राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2020 में शामिल होने के लिए 1 जुलाई, 2020 को न्यूनतम उम्र सीमा 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष रखी गई है. बीवीएससी एंड एएच के लिए उम्र सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2020 के आधार पर होगी.

5 वर्षीय बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम के लिए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा भौतिकी विज्ञान के आलावा कोर विषय अंग्रेजी में, बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि, बीएससी (प्रतिष्ठा) उद्यान, बीटेक बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी एवं बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस (बीएफएससी) के लिए जीव विज्ञान/गणित,रसायन विज्ञान एवं भौतिकी विज्ञान विषय में, बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) व बीटेक (दुग्ध प्रोद्यौगिकी) में गणित, रसायन विज्ञान तथा भौतिकी विज्ञान विषयों में इंटरमीडिएट इन साइंस (10+2 विज्ञान) पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

एसटी/ एससी और महिला अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपये (पीसीबी/ पीसीएम) एवं 500 रुपये (पीसीबीएम) है. अनारक्षित (सामान्य) व शेष अन्य श्रेणी के लिए परीक्षा शुल्क 900 रुपये (पीसीबी/ पीसीएम) और 1000 रुपये (पीसीबीएम) रखा गया है. कोटिवार आरक्षण एवं अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध है.

बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि में सीटों की संख्या 230 हैं. इसकी पढाई रांची एग्रीकल्चर कॉलेज, कांके/सिद्धो कान्हू कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, गोड्डा/कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, देवघर और  कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, गढ़वा में होगी. बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी में सीटों की संख्या 50 हैं और इसकी पढाई रांची फॉरेस्ट्री कॉलेज, कांके में होगी. बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) में सीटों की संख्या 40 हैं और इसकी पढाई कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, कांके में होगी. बीएससी (प्रतिष्ठा) उद्यान में सीटों की संख्या 50 हैं और इसकी पढाई कॉलेज ऑफ होर्टिकल्चर साइंस, झींकपानी (चाईबासा) में होगी. बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 60 हैं और इसकी पढाई रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय, कांके में होती है. बीएफएससी पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 30 हैं और इसकी पढाई कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस, गुमला में होगी. बीटेक (दुग्ध प्रोद्यौगिकी) में सीटों की संख्या 30 हैं और इसकी पढाई फूलो झानो कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, हंसडीहा (दुमका) में होगी.

85 प्रतिशत सीटों पर नामांकन बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा -2020 आधारित मेधा सूची के आधार पर होगा. शेष 15 प्रतिशत सीटों पर नामांकन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा -2020 के आधार पर होगा. बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि एवं  बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी में आईसीएआर की मेधा सूची और बीवीएससी एंड एएच में वेटनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (वीसीआई) की मेधा सूची के आधार पर नामांकन होगा.

बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा सबंधी विशेष जानकारी के लिए बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 9264473893 पर कार्यालय कार्य दिवस/समय पर प्राप्त की जा सकती है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा -2020 का आयोजन अगस्त माह में बोर्ड द्वारा किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 23 मोबाइल, 66 सिम व कई एटीएम कार्ड जब्त

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d