BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपना मास्क सही से लगाना है, कोरोना को हराना है: डीसी

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
अपना मास्क सही से लगाना है, कोरोना को हराना है: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने की अभियान की शुरुआत

रांची जिला प्रशासन, यूनिसेफ और गैर सरकारी संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है अभियान

02 अक्टूबर 2020 तक चलेगा जागरूकता अभियान

रांची: कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन रांची द्वारा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. उपायुक्त रांची छवि रंजन ने रांची समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की.

02 अक्टूबर 2020 तक चलने वाला यह अभियान रांची जिला प्रशासन, यूनिसेफ और गैर सरकारी संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है. अभियान के तहत स्वयंसेवी संगठनों के स्वयंसेवकों द्वारा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क उचित तरीके से पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा. साथ ही इस्तेमाल किए गए मास्क का निपटान कैसे किया जाए इसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी.

अभियान के उद्घाटन के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा कि मास्क के सही इस्तेमाल से संक्रमण से बचा जा सकता है और इससे हमारे प्रियजनों की भी रक्षा होती है. उन्होंने कहा कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे वह दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं.

छवि रंजन ने उम्मीद जताई कि अभियान से लोगों में मास्क को सही तरीके से पहनने को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और कोरोनामुक्त रांची बनाने में रांचीवासियों का पूरा सहयोग मिलेगा. उपायुक्त रांची ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की एक बार फिर से अपील भी की.

जागरूकता अभियान की शुरुआत के दौरान यूनिसेफ झारखंड के प्रमुख प्रशांत दास ने कहा के वर्तमान स्थिति में सुरक्षा उपायों एवं स्वच्छता व्यवहार का पालन करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है. मास्क पहनकर हम अपना और अपनों का ख्याल रख सकते हैं, यूनिसेफ इस अभियान में शामिल होकर अपना योगदान देने को सदैव तत्पर है.

मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए कम लागत वाले सूती मास्क का वितरण भी विभिन्न स्थानों पर जेएसएलपीएस के माध्यम से किया जाएगा.

साथ ही गैर सरकारी संगठनों के द्वारा जागरूकता संदेश के प्रचार प्रसार के लिए ऑडियो वैन के माध्यम से ऑडियो संदेश का प्रसारण किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के समन्वय हेतु अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची को नोडल अधिकारी नामित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस

Next Post

दो चौकीदार को मिला अनुकंपा पर नौकरी

Next Post
दो चौकीदार को मिला अनुकंपा पर नौकरी

दो चौकीदार को मिला अनुकंपा पर नौकरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d