गुना: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरूषोत्तम द्वारा गुना जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-28 बमोरी के आगामी उप निर्वाचन 2020 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र.भोपाल के पत्र के क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम अंतर्गत अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
जारी आदेश में उन्होंने मेनपॉवर मैनेजमेंट हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.बी.सिण्डोस्कर, ईव्हीएम मैनेजमेंट हेतु कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एम.एल.सूत्रकार, ट्रासपोर्ट मैनेजमेंट, एमसीसी तथा लॉ एंड आर्डर हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़, ट्रेनिंग मैनेजमेंट, स्वीप एवं वेलफेयर हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निलेश परीख, मटेरियल मैनेजमेंट हेतु जिला महिला सशक्तिकरण आर.बी.गोयल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग हेतु जिला पेंशन अधिकारी डी.के.जैन, बैलेट पेपर/डमी बैलेट हेतु कोषालय अधिकारी डी.के.जैन, मीडिया हेतु जिला जनसंपर्क अधिकारी अशोक द्विवेदी, आई.टी. एंड यूज ऑफ टेक्नोलॉजी हेतु जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गौतम श्रीवास्तव, ऑब्जर्वरस हेतु जिला आबकारी अधिकारी बी.एस.चौहान तथा कम्पलेंट मैनेजमेंट एवं कम्युनिकेशन प्लान हेतु डिप्टी कलेक्टर सोजन जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
नियुक्त नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र.भोपाल एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गुना द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सौंपा गया कार्य संपादित करेंगे. इस आशय का जारी आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है.

