BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

32 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, 1.66 करोड़ का भुगतान

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in Uncategorized
32 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, 1.66 करोड़ का भुगतान

32 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, 1.66 करोड़ का भुगतान

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: नालसा के निर्देश पर वर्ष 20 के पहले नेशनल लोक अदालत में धनबाद जिले ने विवादों का निस्तातरण कर रिकॉर्ड बनाया है. शनिवार को आयोजीत नेशनल लोक अदालत मे धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी के सफल निर्देशन में मौके पर 32 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र बीसीसीएल द्वारा सौंपा गया, जबकी कुल 14 एरिया के कर्मचारीयों के लीव एनकैशमेंट, टीए-डीए ,एलटीसी बिल, मेडिकल बिल एवं ग्रेच्युटी के रूप के बकाया रकम कुल 1 अरब 66 करोड़ 78 लाख 7 हजार 652 रूपये का मौके पर भुगतान किया.

वहीं 15 बेसहारा बच्चों को स्पांसरशिप फोस्टर केयर स्कीम के तहत मिलने वाले लाभ के कागजात सौंपे गये जिसके तहत दो हजार रूपये प्रतिमाह उन बच्चों को सरकार उनके मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भुगतान करेगी. हमारा संविधान हर लोगों को सामाजीक, आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है. नेशनल लोक अदालत संविधान के परिकल्पना को पूरी करने के दिशा में एक कदम है उक्त बातें शनिवार को धनबाद सिविल कोर्ट में आयोजित नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन के मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन डालसा बसंत कुमार गोस्वामी ने कही. इसके पूर्व सुबह 10ः30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी, उपायुक्त अमित कुमार, कुटुंब न्यायाधीश सत्य प्रकाश, अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पीएम प्रसाद, डायरेक्टर तकनीकी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड आर एस महापात्रा, डिविजनल जनरल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अजय प्रभाकर जोशी, धनबाद बार के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया.

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 9 फरवरी 2020 को जमशेदपुर में गेल इंडिया द्वारा ’सक्षम फिट इंडिया वाकेथॉन- 2020’ का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष वाकेथॉन 2020 का थीम ’कम ईंधन खपाएं-पर्यावरण बचाएं’ रखा गया है. वाकेथॉन 2020 सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से सुबह 7ः30 बजे प्रारंभ होकर जुबली पार्क गेट पर संपन्न होगा. वाकेथॉन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है.

सभी प्रतिभागियों को अपने सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता आईडी कार्ड, वाहनचालक अनुज्ञप्ति) पास रखना अनिवार्य है. यह एक परिवार स्नेही प्रतिस्पर्धा है, जिसका उद्देश्य चलने के द्वारा स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने के संदेश का प्रचार करना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों को मिला आवास, उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार

Next Post

BREAKING: नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट, 15 लोगों के उड़े चीथड़े

Next Post
BREAKING: नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट, 15 लोगों के उड़े चीथड़े

BREAKING: नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट, 15 लोगों के उड़े चीथड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d