BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर विकास विभाग की ओर से 15 नए नगर प्रबंधकों की नियुक्ति

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in समाचार
नगर विकास विभाग की ओर से 15 नए नगर प्रबंधकों की नियुक्ति

Appointment of 15 new city managers from the city development department

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 15 नए नगर प्रबंधकों की नियुक्ति की गयी है. गुरुवार दिनांक 10 अक्टुबर को राज्य सचिवालय़ प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय मंत्री सीपी सिंह ने नवनियुक्त नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र बांटा. इस मौके पर मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि आप नगर प्रबंधक बनकर जा रहे हैं तो नगर के प्रबंधन में सकारात्मक भूमिका निभाइए. अगर किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी तो आपको सेवामुक्त कर दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में आकर गलत काम नहीं करना है पर मर्यादा में रहकर जनप्रतिनिधियों से सम्मान के साथ पेश आएंगे.ऐसी आशा है.उन्होंने कहा कि गरीबों और विभाग के हित में काम करें.

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें.उन्होंने नगरीय प्रशासन निदेशालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो इन्हें बेसिक ट्रेनिंग देकर संबंधित नगर निकायों में भेजें. वहीं नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक मृत्युंजय वर्णवाल ने आश्वस्त किया कि इनके पदस्थापन से पहले उन्हें नगर विकास द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और नगर प्रबंधकों की ड्यूटी के बारे में पूरी जानकारी दे दी जाएगी.

जिन नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र दिया गया उनमें

रणधीर कुमार वर्मा, निर्मल कुमार आशीष, उमाकांत कुमार, कुमार निशांत, ओंकार कुमार यादव, श्रिष्टी शुभ, प्रफुल बोदरा, बेन्सन रीचर्ड लकड़ा, चंदन भगत, आलोक मुर्मू, संदीप मुंडा, विशाल कुमार सुमन,  कुमार शुभम बाबा, नजरुल ईस्लाम मोनिस आलम का नाम शामिल है.

आपको बता दें कि नगर प्रबंधक विभिन्न निकायों में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत की योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से नगर निकायों में चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका अदा करते हैं. कार्यक्रम में विभाग की ओर से सहायक निदेशक डीएमए मेघना रूबी कच्छप और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आम जनो तक आवश्यक सेवाओं व सुविधाओं का पूर्ण लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य : सूरज कुमार

Next Post

GRP की वेबसाइट व मोबाइल एप सहयात्री लांच

Next Post
GRP की वेबसाइट व मोबाइल एप सहयात्री लांच

GRP की वेबसाइट व मोबाइल एप सहयात्री लांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d