रांची : झारखंड हाइकोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए चार अपर महाधिवक्ता सहित 31 सरकारी वकीलों की नियुक्ति की गई है. चार अपर महाधिवक्ता के रूप में दर्शना पोद्दार मिश्रा, सचिन कुमार, आशुतोष आनंद और अशोक कुमार की नियुक्ति की गई है. वरीय स्थायी सलाहकार के पद पर 3 वकील की नियुक्ति हुई है. जिनमें मुकेश कुमार सिन्हा, नीलम तिवारी और वंदना सिंह शामिल हैं.
राजकीय अधिवक्ता के पद पर 5 वकील की नियुक्ति हुई है.जिनमें अशोक कुमार यादव,लाल चंद्रहास नाथ शाहदेव, मनोज कुमार, मिथिलेश सिंह और कौशिक सारखेल शामिल हैं. सरकारी अधिवक्ता के पद पर 6 वकील नियुक्त हुए हैं. जिनमें धनंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार, ओम प्रकाश तिवारी, मो ए खान, मनीष मिश्रा और रूपेश सिंह शामिल हैं. स्थाई सलाहकार के पद पर 7 वकीलों की नियुक्ति हुई है. जिनमें राहुल साबू , प्रभात कुमार, श्रीनू गरापती, पार्थ सारथी ए एस पति, लक्ष्मी मुर्मू,किशोर कुमार सिंह और जयंत फ्रेंकलिन टोप्पो शामिल हैं. स्थाई सलाहकार (खान और भूतत्व) के पद तीन वकील की नियुक्ति हुई है. जिनमें प्रवीण अखौरी , अमित कुमार और देवेश कृष्णा शामिल हैं. स्थाई सलाहकार( भू हदबंदी ) के पद पर तीन वकील की नियुक्ति हुई है. जिनमें प्रकाश चन्द्र रॉय, सुरेश कुमार और मुन्ना लाल यादव शामिल हैं.

