रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर भारतीय दंड चिकित्सा परिषद द्वारा निर्धारित मापदंडों के आलोक में नियुक्ति की गयी है.
विधायक बंधु तिर्की के एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रिम्स में डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर नियुक्ति के लिए 8 मार्च 2019 को विज्ञापन निकाला गया था और निर्धारित मापदंडों के आलोक में नियुक्ति की गयी.
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रिम्स में डेंटल हाईजिनिस्ट के पांच पद स्वीकृत है. दंड चिकित्सा परिषद संबंधी परिपत्र के अनुसार डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर नियुक्ति के लिए वे अभ्यर्थी ही योग्य होंगे, जिन्होंने दंड चिकित्सा परिषद के अधिनियम एवं नियमावली के तहत संचालित संस्थानों से डेंटल हाईजिनिस्ट का पाठ्यक्रम किया हो.
उन्होंने झारखंड राज्य पारामेडिकल परिषद के द्वारा भी ऐसे में कोर्स चलाये जा रहे है, परंतु वे भारतीय दंत चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त नहीं है.
उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सा महाविद्यालय की मान्यता बरकरार रखने के उद्देश्य से डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर उन्हीं आवेदकों का चयन किया गया है, जो दंत चिकित्सा परिषद की अर्हता पूरी करते हैं.

