रांची:- रांची जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
बैठक के दौरान गेल इण्डिया लि0 जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-घमरा गैस पाईप लाईन प्रयोजनार्थ पड़ने वाले जंगल झाड़ी भूमि का वन अधिकार अधिनियम के तहत अपयोजन हेतु राँची वन प्रमण्डल के अन्तर्गत पड़ने वाले वन भूमि के अपयोजन हेतु अनुमण्डल स्तरीय वन अधिकार समिति सदर,राँची द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई.
बैठक में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति,राँची द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए भूमि अपयोजन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया.
आरसीपीएलडब्ल्यूईए योजनान्तर्गत करांजी मोड़ (बेड़ो ब्लॉक) से चट्टी भाया नरकोपी रेलवे स्टेशन तक के लिए गैर मजरूआ भूमि जंगल झाड़ी एवं बन भूमि का अपयोजन वन अधिकार अधिनियम के तहत आरसीपीएलडब्ल्यूईए योजनान्तर्गत करांजी मोड़ (बेड़ो ब्लॉक) से चट्टी भया नरकोपी रेलवे स्टेशन तक के लिए गैर मजरूआ भूमि जंगल झाड़ी एवं वन भूमि के अपयोजना हेतु प्रस्ताव पर अनुमण्डल स्तरीय वन अधिकार समिति सदर राँची द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. इस प्रस्ताव पर जिला स्तरीय वन अधिकार समिति,राँची द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति देतु हुए भूमि अपयोजन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया .

