BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र संख्या 36 में पुनर्मतदान की दी गई स्वीकृति  

by bnnbharat.com
December 9, 2019
in Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र संख्या 36 में पुनर्मतदान की दी गई स्वीकृति  

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र संख्या 36 में पुनर्मतदान की दी गई स्वीकृति  

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: सोमवार को सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 36 उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघनी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच वाद-विवाद, हिंसक झड़प तथा फायरिंग की घटना के बाद मतदान बाधित हो गया था. सामान्य प्रेक्षक ए.बी. इब्राहिम तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा इस मतदान केंद्र के मतदान को स्थगित करते हुए पुनर्मतदान की अधियाचना की गई थी.

उक्त अधियाचना के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की अनुशंसा पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र संख्या 36 उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघनी में दिनांक 09 दिसम्बर 2019 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 03 बजे तक पुनर्मतदान कराने की स्वीकृति दी गई है. उक्त निदेश के आलोक में पुनर्मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

उक्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्र संख्या 36 उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघनी प्रखंड सिसई जिला गुमला में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला द्वारा सेक्टर दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही मतदान केंद्र में मतदान के लिए मतदान दल का गठन किया गया है.

स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सिसई प्रखंड को चार भागों में विभक्त करते हुए विशेष दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. मोहम्मद हैदर अली निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन डी.आर.डी.ए. गुमला को सिसई प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र, मनीष कुमार सहायक समाहर्त्ता सह सहायक दण्डाधिकारी गुमला को सिसई प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र, अरविन्द कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सिसई प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र तथा सुषमा नीलम सोरेंग भूमि सुधार उप समाहर्त्ता गुमला को सिसई प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के लिए विशेष दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी को मतदान के पूर्व अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

मतदान केंद्र संख्या 36 उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघनी प्रखंड सिसई जिला गुमला के लिए पुनर्मतदान हेतु गठित मतदान दल में कुशलमय केनेथ मुण्डु अंचलाधिकारी गुमला को पीठासीन पदाधिकारी, ईश्वर दत्त पाण्डेय सहायक शिक्षक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुगु घांसीटोली गुमला को प्रथम मतदान पदाधिकारी, सुनील कुमार सहायक शिक्षक सिलम गुमला को द्वितीय मतदान पदाधिकारी, बैजनाथ गुप्ता सहायक शिक्षक मरदा गुमला को तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही दीनानाथ केशरी सहायक शिक्षक गुमला को उक्त मतदान केंद्र में मतदान कार्य में सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है. मतदान केंद्र में जीतेंद्र कुमार देव अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला को सेक्टर दण्डाधिकारी, सुधीर कुमार गुप्ता अपर समाहर्त्ता गुमला को जोनल दण्डाधिकारी तथा हरि कुमार केशरी उप विकास आयुक्त गुमला को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्त दल के पदाधिकारियों को 08 दिसम्बर को अपराह्न 03 बजे मतदान सामग्री ईवीएम/वीवीपैट प्राप्त कर मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करने का निर्देश दिया गया है.

67 सिसई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सौरभ कुमार को अपने स्तर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई एवं अंचलाधिकरी सिसई को पुनर्मतदान के संबंध में मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में पुनर्मतदान के सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है. जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी गुमला को समाचार पत्रों में पुनर्मतदान की सूचना को विज्ञापित करने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो चरण के मतदान के बाद विरोधियों के हौसले पस्त: रघुवर दास

Next Post

मानगो डिमना चौक के पास आपसी विवाद में चली गोली

Next Post
मानगो डिमना चौक के पास आपसी विवाद में चली गोली

मानगो डिमना चौक के पास आपसी विवाद में चली गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d