भारत के इतिहास में 11 अप्रैल का दिन वामपंथी राजनीति के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. भारत में वामपंथी दल एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं. वहीं, दक्षिणपंथ के प्रभाव के आगे उनकी छवि भी नकारात्मक हुई है. देश और दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल 1964 को आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी.. एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही रहा, वहीं दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया.
देश-दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार हैं:
1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म.
1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना.
1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया.
1930: 124 मीटर का झूलने वाला पुल लक्ष्मण झूला को ऋषिकेश में जनता के लिए खोला गया.
Also Read This: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव तीन नये मरीजों की पुष्टि: Updated
1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना.
1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी.
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड.
1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी.
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्युहो गई थी.
2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान.